शूटिंग बाल टेक्निकल ऑफिशियल सर्टिफिकेट कोर्स 2026 का समापन

गाजियाबाद। एच.आर.आई. टी. यूनिवर्सिटी, मेरठ रोड, गाजियाबाद में शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित शूटिंग बाल टेक्निकल ऑफिशियल सर्टिफिकेट कोर्स 2026 का समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल अग्रवाल, (पूर्व सांसद) अध्यक्ष- अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग बॉल फैडरेशन ने प्रतिभागियों को किट एंव प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चैयरमैन अजय पाल प्रमुख, एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कादियान, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष जितेंद्र बघेल (मध्य प्रदेश) रणजीत काले( महाराष्ट्र), सुरेश कुमार बिश्नोई, प्रवीण कुमार नीटू उपस्थित रहे।
7 जून 2026 से 21 जून 2026 तक चले शूटिंग बॉल टेक्निकल ऑफिशियल सर्टिफिकेट कोर्स 2026 में विभिन्न राज्यों के महिला एवं पुरुष ऑफिशल्स ने भाग लिया। शूटिंग बॉल टेक्निकल ऑफिशियल सर्टिफिकेट कोर्स 2026 अतुल कुमार (उत्तर प्रदेश) व सूरज चौधरी (उत्तराखंड) की देखरेख में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *