

साहिबाबाद। रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गलोर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के तत्वावधान में कंपोजिट विद्यालय एवं नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, साहिबाबाद , नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज , सिहानी विलेज में एक भव्य स्कूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस परियोजना के प्रथम चरण में दोनों विद्यालयों के कुल 370 विद्यार्थियों को स्कूल किट वितरित की गईं।
यह महत्वपूर्ण सेवा परियोजना द रोटरी फाउंडेशन के CSR ग्रांट संख्या CS2600990 के अंतर्गत संचालित की जा रही है तथा इसे थ्री एसेस ग्लोबल लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. का सहयोग प्राप्त है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत कुल 16 विद्यालयों के 3,200 विद्यार्थियों को स्कूल किट प्रदान की जाएंगी। इन किटों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अमिता मोहिंद्रु, AKS (RID 3012) रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैप्टन डॉ. अनिल मोहिंद्रु, AKS, प्रबंध निदेशक, थ्री एसेस ग्लोबल लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. उपस्थित रहे। कार्यक्रम में DDA Rtn Gaurav Bhargava, District Joint Secretary Rtn Naresh Dhingra , DDA (UP) Rtn Sandeep Miglani Assistant Governor Rtn Abhishek Jindal , DDZ Rtn Amit Bansal , District Chair Rotary Health Awareness mission Rtn Manisha Bhargava , President Rtn Sandeep Indoria, project Coordinator Rtn Prateek Bhargava , Rtn Sameer Anand and Project Chair Dr Dheeraj K Bhargava सहित प्रिंसिपल रुचि गर्ग , प्रिंसिपल सीमा पाहुजा एंड स्कूल स्टाफ अनेक वरिष्ठ रोटेरियन भी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अमिता मोहिंद्रु ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप इंदोरिया, सचिव रोटेरियन अरुण कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन प्रतीक भार्गव तथा प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन डॉ. धीरज कुमार भार्गव ने बताया कि यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से सभी 16 विद्यालयों में संचालित की जाएगी तथा निर्धारित 3,200 विद्यार्थियों तक इसका लाभ पहुँचाया जाएगा।
रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गलोर का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और रोटरी के आदर्श वाक्य “सेवा के माध्यम से आशा और अवसरों का सृजन” को सार्थक करता है।

