गाजियाबाद। पंजाबी मंच एवं महिला पंजाबी मंच द्वारा वी.के. टायर के सहयोग से निर्जला एकादशी एवं श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुक्मणी मार्केट के समक्ष छबील एवं लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामपाल चौधरी, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच एवं नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अध्यक्ष विनोद वैशाली उपस्थित रहे। अतिथियों ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। आयोजन समिति की ओर से वरिष्ठ संरक्षक राज ढींगरा , पंजाबी मंच के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, महासचिव सुनील चावला तथा महिला पंजाबी मंच की अध्यक्ष श्रीमती सीमा अरोड़ा ने समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पंजाबी मंच मोदीनगर के संयोजक ललित अरोड़ा, छबील चावला , पवन कुमार ,राजेश अरोड़ा, संजीव चौधरी, सरदार यशपाल सिंह, सरदार जोली सिंह, सरदार लवली सिंह, अमित टंडन, भीमसेन ढींगरा, कालू खुराना, विनय ढींगरा, बंटी अरोड़ा, अनिल डंग, दशमेश खालसा सेवा ट्रस्ट, संगीता कुमार, वंदना अरोड़ा, इंदु मदान, उर्मिला खुराना, ज्योति मक्कड़, अनु डंग, हरजीत कौर, दलजीत कौर, दिव्यांशा अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में सेवादारों ने सहयोग प्रदान किया।

