भारत का तिरंगा नेपाल में लहराया

  • इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीते 10 मेडल्स

गाजियाबाद। नेपाल के धनगढ़ी स्टेडियम में 26 और 27 जून 2026 को आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक के दम पर 10 पदक जीतकर भारतीय तिरंगे का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में नेपाल श्रीलंका भूटान और बांग्लादेश से 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें भारत देश से महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश से 60 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में चयनित होकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें इंदिरापुरम कराटे स्कूल के पांच खिलाड़ी
कर्ण सिंह रावत (अंडर 10 ईयर), वैष्णवी यादव (अंडर 14 ईयर), गायत्री भान (अंडर -12 ईयर), तुषार यादव (अंडर-16 ईयर) और आध्या भंडारी (अंडर-18 ईयर) वर्ग कैटेगिरी में इंडियन कराटे टीम की तरफ से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कराटे के काता और कुमिते दोनों इवेंट्स में 10 मेडल्स जीतकर शानदार जीत हासिल की और देश का तिरंगा लहराया। इस ऐतिहासिक सफलता पर इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल पदकों की नहीं, बल्कि भारत के अनुशासन, आत्मविश्वास और युवा शक्ति की जीत है। उन्होंने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। आज के समय में प्रत्येक बालक एवं बालिका को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए।
इस अवसर पर कोच नैना रावत ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया जा सकता है। जब युवा आत्मरक्षा सीखते हैं, तब वे केवल स्वयं को सुरक्षित नहीं बनाते, बल्कि एक मजबूत, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में भी अपना योगदान देते हैं। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे।

  • कर्ण सिंह रावत झ्र 2 स्वर्ण पदक
    -वैष्णवी यादव झ्र 2 स्वर्ण पदक
    -आध्या भंडारी झ्र 2 स्वर्ण पदक
    -तुषार यादव झ्र 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक
    -गायत्री भान झ्र 1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *