

गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समाज के प्रति चिकित्सकों द्वारा दिये जा रहे निस्वार्थ योगदान, समर्पण एवं एवं सेवा भाव के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। चिकित्सक अपने ज्ञान, अनुभव एवं अथक परिश्रम से मानव जीवन की रक्षा करते है तथा रोगियों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की प्रगति और चिकित्सकों की विशेषज्ञता के कारण आज उनके जटिल एवं गंभीर रोगों का सफलतापूर्वक उपचार संभव हो सका है। इसी कारण समाज में चिकित्सकों को अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इस अवसर पर आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान की डेन्टल ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों से नियमित परामर्श एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों के लिए स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों का नैतिक आचरण विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान की डेन्टल ओ.पी.डी. में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया, जिसके माध्यम से आमजन को चिकित्सकों के प्रति सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता तथा समय पर उपचार के महत्व का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त बी.डी.एस. छात्रों के लिए ह्यह्यरोगी चिकित्सक संबंधों पर प्रौद्योगिकी का प्रभाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र दिया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

