पूर्व सांसद के सी त्यागी बने संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गाजियाबाद। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने रालोद के संसदीय बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड में पूर्व सांसद के सी त्यागी को अध्यक्ष बनाया गया है। संसदीय बोर्ड में रालोद के पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है ।
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि रालोद के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष के सी त्यागी को बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाजिÞयाबाद का सम्मान बढ़ाया है। इससे रालोद के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का माहौल है। के सी त्यागी को लम्बा राजनीतिक अनुभव है और निश्चित रूप से उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी। के सी त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था और अब संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बन कर उनके सपनों को पूरा करने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *