रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी एवं अन्य सहयोगी क्लबों द्वारा मातृत्व पोषण आहार कार्यक्रम का सफल आयोजन

गाजियाबाद। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के गवर्नर रो. अमित गुप्ता एवं रो. स्वाति गुप्ता की प्रेरणा से गाजियाबाद के रोटरी क्लबों द्वारा मातृत्व पोषण आहार का वितरण समारोह संयुक्त जिला चिकित्सालय , संजय नगर, गाजियाबाद में आयोजित किया गया।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक विशेष सेवा अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी एवं अन्य सहयोगी क्लबों द्वारा किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करना, उन्हें आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त पोषण किट प्रदान की गई तथा संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 सदैव समाज के कमजोर वर्गों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए समर्पित रहा है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य रोटरी के सात प्रमुख सेवा क्षेत्रों में से एक है, जिसके अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अमित गुप्ता के ने कहा कि स्वस्थ माँ और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज की नींव हैं। भविष्य में भी रोटरी द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँच सके।
उपरोक्त पोषण किट लगातार सात महीने तक इन गर्भवती महिलाओ को दी जाएगी। ताकि गर्भावस्था के दौरान इन महिलाओ को पूर्ण पोषण मिल सके। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है।
पोषण किट के वितरण समारोह में रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी के साथ-साथ रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद इम्पीरियल, गाजियाबाद आइडियल, नॉएडा आइकोनिक, गाजियाबाद सेंट्रल, गाजियाबाद इलीट, इत्यादि क्लबों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों, क्लब सदस्यों, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इस सेवा अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *