अवन्तिका क्षेत्र में अवैध निर्माण को जीडीए ने किया ध्वस्त

  • प्रवर्तन जोन-04 के क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में प्रभारी प्रवर्तन जोन-04 के नेतृत्व में निर्माणकर्ता मनोज बेनीवाल एवं श्रीमती विजया बेनीवाल द्वारा भूखण्ड संख्या-सीडी-16ए, अवन्तिका, गाजियाबाद पर प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेट बैक को प्रभावित करते हुए निर्माण कार्य किये जाने के कारण निर्माण के विरुद्ध वाद संख्या-जीडीए/एएनआई/2026/0005057 योजित कर कारण बताओ नोटिस एवं विकास कार्य रोको नोटिस 26.02.2026 एवं अनुस्मारक नोटिस 13.03.2026 प्रेषित किया गया था। किन्तु निर्माणकर्ता द्वारा उक्त के सम्बन्ध में कोई सन्तोषजनक उत्तर/साक्ष्य प्रस्तुत न किये जाने के कारण स्वीकृति से अतिरिक्त/अवैध निर्माण को दिनांक 29.07.2026 को ध्वस्त कर अनुपयोगी बनाया गया। साथ ही निर्माण कार्य पर प्रभावी रोक लगाने हेतु प्रश्नगत निर्माण 29.07.2026 को सील बन्द भी किया गया। इसके अतिरिक्त निर्माणकर्ता अभिषेक गर्ग (विकासकर्ता) तथा श्रीमति सुशीला त्यागी एवं दीपक त्यागी (भू-स्वामी) द्वारा खसरा संख्या-816, 819, 820 व 821, ग्राम-महरौली, नियर-महागुन ग्रुपहाउसिंग सोसाइटी, गाजियाबाद के लगभग 6600.00 वर्ग गज भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने हेतु मिटटी फिलिंग करते हुए कच्ची सड़क को एनएच-09 से जोड़ते हुए सीवर डालने की तैयारी की जा रही थी। प्राधिकरण से बिना स्वीकृति प्राप्त किये निर्माण करने पर निर्माण के विरुद्व वाद संख्या-जीडीए/एएनआई/2025/0004754, 20.11.2025 योजित करते हुए कारण बताओ नोटिस तथा कार्य रोको नोटिस दिनांक 20.11.2025 प्रेषित किया गया था, परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा कारण बताओ नोटिस के सन्दर्भ में कोई सन्तोषजनक उत्तर प्रस्तुत न किये जाने के कारण प्रश्नगत अवैध निर्माण/विकास कार्य को ध्वस्त कर अनुपयोगी बनाया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रभारी प्रवर्तन जोन-04, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-04 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *