- नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु जनभागीदारी का आह्वान





गाजियाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा [लोहिया नगर गाजियाबाद] पर आयोजित 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ नीरज त्यागी (मंडल अध्यक्ष भाजपा), कुलदीप त्यागी( पार्षद लोहिया नगर) द्वारा सम्पन्न हुआ। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों युवा संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा लेकर स्वयं सभी प्रकार के नशों से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज और कम से कम दस अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में नीरज त्यागी (मंडल अध्यक्ष भाजपा), कुलदीप त्यागी( पार्षद लोहिया नगर) ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल कानून अथवा सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक, परिवार, शैक्षणिक संस्था तथा समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने युवाओं से स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं उत्तरदायी जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों, आत्मिक सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल नियंत्रण नहीं, बल्कि जागरूकता, संस्कार, पारिवारिक मूल्यों, सकारात्मक जीवनशैली तथा आत्मिक सशक्तिकरण से संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों एवं संस्थाओं से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान
ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधियों राजयोगिनी बीके विमला दीदी (लोहिया नगर सेवा केंद्र की प्रमुख प्रशासिका) , बीके उर्मिला दीदी (कैलाशपुर सेवा केंद्र की प्रमुख प्रशासिका) , बीके सोनिया दीदी ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के “नशा मुक्त भारत अभियान”, गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मिशन स्पंदन तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की माई भारत पहल के उद्देश्यों को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने का एक राष्ट्रीय जनआंदोलन है।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के साथ संपन्न आधिकारिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज इन राष्ट्रीय पहलों में सहभागी संस्था के रूप में देशभर में जनजागरूकता, मूल्य शिक्षा एवं राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सक्रिय योगदान दे रही है।
यह अभियान ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति को समर्पित है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 30,000 से अधिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। 4 करोड़ से अधिक नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया गया है। 3 करोड़ से अधिक नागरिक राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा से जुड़ चुके हैं। 36 जनजागरूकता वाहन देशभर में नशा मुक्त भारत अभियान एवं ट्र२२्रङ्मल्ल रढअठऊअठ के अंतर्गत निरंतर जनजागरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञाएँ एकत्र करना नहीं, बल्कि 10 करोड़ नागरिकों में सकारात्मक जीवन परिवर्तन का जनआंदोलन खड़ा करना है। राजयोगिनी बीके विमला दीदी (लोहिया नगर सेवा केंद्र की प्रमुख प्रशासिका) ने कहा कि नशे की स्थायी रोकथाम केवल नियंत्रण या दवाइयों से संभव नहीं है। तनाव, अकेलापन, निराशा, नकारात्मक सोच तथा जीवन में उद्देश्य की कमी जैसी परिस्थितियाँ व्यक्ति को नशे की ओर ले जा सकती हैं। राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति के आत्मबल, आत्मसम्मान, निर्णय क्षमता, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक सोच को सशक्त बनाकर उसे नशामुक्त, स्वस्थ एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने की आंतरिक शक्ति प्रदान करता है। शुभारम्भ के उपरान्त राज्य/जिलेभर में विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, सरकारी विभागों, स्वास्थ्य संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा सामुदायिक संगठनों में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा, विद्यार्थी एवं युवा प्रेरणा सत्र, विद्यालय एवं महाविद्यालय जागरूकता अभियान, राजयोग मेडिटेशन कार्यशालाएँ, जनजागरण रैलियाँ, नशामुक्ति प्रदर्शनियाँ, सामुदायिक जनसंपर्क अभियान, डिजिटल एवं सोशल मीडिया जनजागरण
जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। हर नागरिक बने नशामुक्त वीर। कार्यक्रम में सभी नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं सभी प्रकार के नशों से दूर रहें। स्वस्थ, सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाएँ। अपने परिवार में नशामुक्त वातावरण का निर्माण करें। अपने मित्रों, सहकर्मियों एवं समाज के लोगों को “नशामुक्त वीर” बनने के लिए प्रेरित करें। कम से कम 10 अन्य नागरिकों को राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा से जोड़ें। राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा से जुड़ें
व्हाटसएप पर 9414154000 संपर्क कर सकते हैं। 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान अगस्तझ्रसितम्बर 2026 के दौरान देशभर में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनजागरूकता, सकारात्मक जीवन-मूल्यों, राजयोग मेडिटेशन, युवा सहभागिता एवं उत्तरदायी नागरिकता के माध्यम से नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को सशक्त बनाना है।
इस कार्यक्रम में विनोद त्यागी की (विधि प्रकोष्ठ भाजपा), नीरज त्यागी भट्टे वाले, सचिन चावला, उमेश त्यागी , राम भूल प्रधान तथा डॉक्टर पारुल बहन , डॉक्टर शिवानी बहन , हेमा बहन, उषा बहन , संगीता बहन , नीलम बहन, बीके संदीप चौहान भाई, बीके रमेश भाई जी , बीके भरत भाई , बीके महावीर भाई, बीके आशीष भाई , बीके घनश्याम भाई बीके, राजकुमार भाई आदि उपस्थित रहे


