एकेजी में छह दिवसीय आफलाइन बूटकैम्प आन क्लाउड कम्प्यूटिंग टैक्नोलॉजी का शुभारम्भ

गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा फ्यूचर स्किल्स प्राइम प्रोजेक्ट के अंतर्गत सीण्डैकए नोएडा के सहयोग से सिक्स डेज आफलाइन बूटकैम्प आन क्लाउड कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी का भव्य शुभारम्भ किया गया। यह छह दिवसीय बूटकैम्प 8 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री आफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट आफ इंडियाए नैसकॉम तथा सीडैक नोएडा की संयुक्त पहल फ्यूचर स्किल्स प्राइम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज की सलाहकार प्रो. डॉ. अमिता देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनु चौधरी एचओडीए कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने की। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुखी कौशल विकसित करने तथा क्लाउड कम्प्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीडैक नोएडा से दो विशिष्ट विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें शुभम त्रिपाठी साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर, सीडैक तथा यासिर अहमर खान, साइबर सिक्योरिटी ट्रेनर एवं सिक्योरिटी कंसल्टेंट प्रमुख रूप से शामिल रहे। दोनों विशेषज्ञ आगामी छह दिनों तक विद्यार्थियों को क्लाउड कम्प्यूटिंग एवं साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न आयामों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
शुभम त्रिपाठी भारत के अग्रणी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स में से एक हैं। वे सीडैक में साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं तथा साइबर सिक्योरिटी, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन, एथिकल हैकिंग, डिजिटल फॉरेंसिक्स,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, थ्रेट इंटेलिजेंस तथा आॅफेंसिव सिक्योरिटी के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उन्होंने अनेक रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिनमें एआई आधारित साइबर क्राइम डिटेक्शन फिशिंग डिटेक्शनए सोशल मीडिया वेरिफिकेशन तथा साइबर थ्रेट एनालिसिस जैसी परियोजनाएँ शामिल हैं।
उन्होंने देशभर में 12000 से अधिक पुलिस अधिकारियों, जांच अधिकारियों, सरकारी अधिकारियों, अभियोजकों, शिक्षकों एवं साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स को साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन, डिजिटल एविडेंस, फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन, डार्क वेब इंटेलिजेंस, ओएसआईएनटी नेटवर्क फॉरेंसिक्स एवं साइबर लॉ पर उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया है। वर्तमान में वे विभिन्न लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियों के टेक्निकल एडवाइजर के रूप में भी कार्य कर रहे हैं तथा भारत की साइबर सिक्योरिटी इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
अपने संबोधन में प्रो. डॉ.अमिता देव ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में क्लाउड कम्प्यूटिंगए साइबर सिक्योरिटी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का ज्ञान विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस बूटकैम्प के प्रत्येक सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने टेक्निकल स्किल्स को सुदृढ़ करें तथा इंडस्ट्री रिक्वायरमेंट्स के अनुरूप स्वयं को तैयार करें।
बूटकैम्प के दौरान प्रतिभागियों को क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्चुअलाइजेशन, क्लाउड डिप्लॉयमेंट मॉडल्स, क्लाउड सिक्योरिटी, डेवआॅप्स, कंटेनराइजेशन, वर्चुअल मशीन्स, प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन्स तथा हैंड्सआॅन लैब सेशंस के माध्यम से उद्योग विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक क्लाउड टेक्नोलॉजी से परिचित कराते हुए उन्हें इंडस्ट्रीण्रेडी बनाना है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने, नवीनतम क्लाउड टेक्नोलॉजी सीखने तथा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर सिद्ध होगा। निरंतर ऐसे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स का आयोजन कर विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *