पाईप लाईन रोड शिविर सचालकों ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

गाजियाबाद। पाईप लाईन पुलिस चौकी (थाना मुरादनगर) पर चौकी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा में शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु लगायें गये निशुल्क सेवा शिविर एवं भंडारा संचालकों ने पुलिस द्वारा की गई उचित व्यवस्था के कारण कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई, पुलिसकर्मियों के द्वारा अपने कर्तव्य का पूर्ण निर्वहन किया गया , जिससे कांवड़ियों में सुरक्षित यात्रा करने की भावना रही। पाईप लाईन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हर्षवर्धन चौधरी ने अपनी टीम के साथ अपने चौकी क्षेत्र में यात्रा के प्रारम्भ से अन्त तक हर समय तत्परता दिखाते हुए प्रत्येक शिविर के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की, एक नई व्यवस्था के अन्तर्गत यात्रा मार्ग पर प्रत्येक दो किमी पर अस्थाई पुलिस बूथ बनाकर पुलिस एवं शिव भक्तों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। पाईप लाईन क्षेत्र में पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा किए गये सराहनीय कार्य के लिए सभी शिविर संचालको द्वारा पटका एवं माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया , चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयवर्धन सिंह के साथ उप निरीक्षक शुभम सिंह,उपनिरीक्षक टेक चन्द, उप निरीक्षक अमानत हुसैन, हैड कांस्टेबल रुपेश मलिक एवं अंकित मलिक (पंचायत सचिव -मकरेडा ) को भी सम्मानित किया गया, सम्मानित करने वालों में पाईप लाईन रोड मिलक चाकर पुर के शिविर संचालक आकाश प्रधान , सतेन्द्र चौधरी,विनय चौधरी ,दीपक चौधरी मोनू चौधरी , बाबा विश्वनाथ सेवा शिविर / भंडारा – पाईप लाईन रोड – मकरेडा के प्रभारी /प्रबन्धक – सलेक भईया , कृष्ण देव आर्य प्रधान मकरेडा , राजसिंह पंडत जी, संदीप नागर,नीटू (टैन्ट वाले) आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *