गाजियाबाद। आर.के.जी. ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण आर.के.जी. ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन आँचल गोयल, डायरेक्टर-प्रिंसिपल कैप्टन डॉ. दिनिशा भारद्वाज सिंह, आर.के.जी.आई.टी.एम. के निदेशक डॉ. राकेश गोयल एवं डीन डॉ. मनोरमा शर्मा द्वारा किया गया। राष्ट्रध्वज के सम्मान में सभी ने राष्ट्रगान गाया तथा देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च-पास्ट रहा। अनुशासित कदमों के साथ विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट करते हुए अतिथियों को शानदार सलामी दी। उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और जोश ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ह्यविविधता में एकताह्ण का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश के प्रति सम्मान की भावनाओं को मंच पर प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करते हुए यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता हमारे लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी है। विद्यालय परिसर में गूंजते देशभक्ति गीतों और विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन, भारतीय संस्कृति तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। विद्यालय की डायरेक्टर-प्रिंसिपल कैप्टन डॉ. दिनिशा भारद्वाज सिंह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, संस्कार, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण की भावना के साथ हुआ। पूरा विद्यालय परिसर जय हिंद एवं वंदे मातरम्ह्व के नारों से गूंज उठा।

