भारत की आजादी में बलिदान देने वाले शूरवीरों को याद किया गया

  • मधुबन चौक लोनी प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय मधुबन चौक, लोनी में धूमधाम से मनाया गया। गणमान्य लोगों एवं अभिभावकों के स्वागत के पश्चात देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्र में प्रभात रैली निकाली गई। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गर्ग की अध्यक्षता में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अभिभावकों, अध्यापकों, रसोइयों एवं स्कूली बच्चों ने गणमान्य व्यक्तियों नरेश मावी, अनूप शर्मा, अनिल गुप्ता, मदनलाल आदि की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान हुआ। जिस में विद्यालय के बच्चों ने देश प्रेम सम्बन्धी विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। देश भक्ति गीत गाए, डांस, हिन्दी व अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत कर सब का मन? मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों ने टीचर्स के साथ मिलकर देश प्रेम के विभिन्न नारे लगाये और जन जागरण को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के समबन्ध में जागरूक किया। सभी लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर अपने-अपने फोटो लिये।
प्रधानाध्यापक अब्दुल कादिर ने कहा कि देश की आजादी की 80 वें स्वतंत्रता दिवस को विशेष रूप से मनाने और देश की आजादी में बलिदान देने वाले शूरवीरों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उनके बलिदान के कारण से ही आज हम अपने देश में खुली सांस ले रहे हैं और शिक्षा के समान अवसर मिल रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने ईको क्लब की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए ईको क्लब जैसे कार्यक्रम अपने-अपने क्षेत्र में भी करते रहना आवश्यक है। एक पेड़ माँ के नाम और एक पेड़ देश के नाम जरूर लगाना चाहिए।
श्रीमती सोनिया ने प्रदेश सरकार की मिशन प्रेरणा, निपुण भारत आदि शैक्षिक योजनाओं को अभिभावकों एवं आमजन से साझा किया। श्रीमती पुष्पा रानी ने अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने पर जोर दिया और बहुत सुन्दर तरीके से मंच संचालित किया। इस अवसर पर गुलशन बेगम, शशि बंसल, शालिनी शर्मा, योगेश कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। राज सिंह एसएमसी अध्यक्ष, नौशाद, कुलदीप, सन्दीप, पूनम, नरेंद्री, नूरजहां, रीना, विमला एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन की सराहना की। अन्त में प्रधानाध्यापक अब्दुल कादिर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हर घर तिरंगा!!
घर घर तिरंगा!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *