गाजियाबाद। नेहरू नगर सेकंड सी ई एफ ब्लॉक स्थित धर्मार्थ औषधालय शिव मंदिर में आईएमए गाजियाबाद के तत्वावधान में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की वैक्सीन लगाने का कैंप 9 से 14 वर्ष की बच्चियों में आयोजित किया गया। इसमें 25 बच्चियों को यह वैक्सीन निशुल्क लगाई गई। डॉक्टर अल्पना कंसल एवं डॉ. अरुण ने वैक्सीनेशन किया तथा मौके पर डॉक्टर नवनीत वर्मा भी मौजूद रहे। शिव मंदिर समिति की ओर से के के भटनागर, आर के वर्मा, इंदू त्यागी एवं संतोष आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉक्टर अर्चना कंसल द्वारा बच्चों और उनके परिवारों को अवगत कराया गया कि वह अन्य परिवारों को भी इस वैक्सीनेशन के लिए बताएं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।




