- सांसद अतुल गर्ग ने समेत शहर के गणमान्य लोगों ने किया विधि विधान से पूजन
- 4 अक्टूबर को नगर में रावण का दूत निकाला जाएगा
- 5 अक्टूबर को शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी गणेश शोभा यात्रा
- सांसद अतुल गर्ग ने चांदी से बने फावड़े से भूमि पूजन कर रामलीला महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की

गाजियाबाद। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी घंटाघर द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव-2026 का भूमि पूजन समारोह भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं सांसद अतुल गर्ग ने विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने चांदी से बने फावड़े से भूमि पूजन कर रामलीला महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। भूमि पूजन समारोह के दौरान रामलीला के पात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि 4 अक्टूबर को नगर में रावण का दूत निकाला जाएगा। इसके अगले दिन गणेश शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी, जिसके बाद रामलीला का भव्य मंचन प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक झूले लगाए जा रहे हैं। शाम 5 बजे से 7 बजे तक एक झूले के साथ एक झूला नि:शुल्क रहेगा। इसके साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल, दुकानें एवं खोमचे भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि इस बार संदीप अरोड़ा के नेतृत्व में कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। रामलीला में सीता जी की अग्नि परीक्षा का प्रसंग पहली बार प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं राम विवाह, सीता जी का स्वयंवर एवं सीता विदाई के प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक गोयल उस्ताद, अजय बंसल अध्यक्ष, संजीव मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश अग्रवाल महामंत्री, प्रदीप मित्तल वरिष्ठ मंत्री, सुधीर गोयल कोषाध्यक्ष, रविंद्र मित्तल लेखा परीक्षक, विधायक संजीव शर्मा, चेयरमैन विभु बंसल, दिनेश गोयल, ललित जायसवाल, विपुल शर्मा, विवेक मित्तल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, सुरेंद्र कुमार मुन्नी, राकेश अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश गोयल, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, अमरीश त्यागी, दीपक त्यागी, शरद शर्मा, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, महेश अग्रवाल, नंद किशोर नंदू, राघवेंद्र शर्मा, विकास मित्तल, आदित्य स्वामी, ललित कश्यप, विनय सिंघल (कर सलाहकार), श्रवण कुमार, दिनेश शर्मा बब्बे, पवन जैन, सुभाष गुप्ता, अतुल जैन, देवेंद्र मित्तल, राकेश मित्तल, वाजपेयी पूर्व अध्यक्ष वीरू बाबा, सुबोध गुप्ता, राजेश बंसल, प्रेम चंद गुप्ता, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, सुनील कुमार शीलो, उदित मोहन, सुनील यादव, अनुज मित्तल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

