आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में पहले बेसिक ओरल इंप्लांटोलॉजी कोर्स के दूसरे मॉड्यूल का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आई.टी.एस डेंटल कॉलेज ने पहले बेसिक ओरल इंप्लांटोलॉजी कोर्स के दो दिवसीय दूसरे मॉड्यूल का आयोजन किया। यह कोर्स सी.डब्ल्यू.एम. इम्प्लांट्स, साउथ कोरिया के सहयोग से आयोजित किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बी.डी.एस. चर्तुथ पाठ्यक्रम के 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह कार्यक्रम आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी में नवीनतम क्लीनिकल तकनीकों से परिचित कराना था, ताकि वे मरीजों के लापता दांतों को इम्प्लांट्स के जरिए लगा जा सकें और मरीजों को समग्र उपचार प्रदान कर सकें। इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर प्रसिद्ध ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. आदर्श वर्मा थे, जिन्हें ओरल इंप्लांटोलॉजी के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान प्राप्त है और वह नियमित रूप से इस तरह के कोर्स संचालित कर रहे है। प्रथम दिन प्रतिभागियों को मैक्सिला एवं मैंडिबल की सर्जिकल एनाटॉमी, इंप्लांटोलॉजी में फ्लैप डिजाइन तथा स्यूचर सामग्री एवं स्यूचर तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किये गये। इन सत्रों का संचालन विशेषज्ञ वक्ता द्वारा किया गया। इसके पश्चात मैक्सिला में इम्प्लांट लगाने की लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों को ड्रिलिंग प्रोटोकॉल, इम्प्लांट किट के विभिन्न घटक, घाव भरने की प्रक्रिया तथा फिजियोडिस्पेंसर के संचालन एवं उपयोग से संबंधित विषयों पर व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किये गये। इन सत्रों का संचालन संस्थान की फैकल्टी द्वारा किया गया। मॉड्यूल का समापन प्रोस्थोडॉन्टिक्स टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की इम्प्लांट किट्स के परिचय एवं ओरिएंटेशन के साथ हुआ। इसके अतिरिक्त संस्थान की फैकल्टी द्वारा भी विभिन्न नवीनतम विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।
मॉड्यूल का उद्देश्य बी.डी.एस. छात्रों को आधुनिक इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में प्रारम्भिक क्लीनिकल अनुभव प्रदान करना तथा उनके ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना है, जिससे दंत चिकित्सा को वैश्विक आधुनिक मानकों के अनुरूप और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी के बारे में नवीनतम ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *