- आई.टी.एस. यंग इंडिया मंथन सीरीज के लिए विशेष सत्र का आयोजन
- आत्मविश्वास के साथ सफलता का पीछा ना छोड़ें विद्यार्थी: डीजे गौरी
- अपने उत्साह को अपनी शक्ति बनाकर नए अवसरों की तलाश करें विद्यार्थियों: नैंसी शर्मा


गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आई.टी.एस. (यूजी कैंपस) द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित करने, उनके व्यक्तित्व विकास एवं करियर को व्यापक बनाने के उद्देश्य से आई.टी.एस. यंग इंडिया मंथन सीरीज बियॉन्ड द बीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जोश, सकारात्मक सोच एवं सफलता की दिशा में प्रेरित करना था। आई.टी.एस. ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे प्रेरणात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और जोश को पहचानने तथा उसे सफलता की दिशा में आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं को निरंतर सीखते हुए आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ना चाहिए।
आई.टी.एस. यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आई.टी.एस. यंग इंडिया मंथन सीरीज विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ वास्तविक जीवन के अनुभवों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने उत्साह को अपनी शक्ति बनाकर नए अवसरों की तलाश करने और सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डीजे गौरी, फाउंडर एवं डायरेक्टर, ज्ञानसेतु फाउंडेशन ने विशिष्ट अतिथि एवं प्रेरणात्मक वक्ता के रूप में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अपने बहुआयामी अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपने जोश को पहचानने, निरंतर सीखते रहने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डीजे गौरी ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कार्यक्षमता एवं अनुभवों के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया कि सफलता केवल एक निर्धारित क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी प्रतिभा, रुचि और क्षमता को सही दिशा देकर युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और वक्ता के साथ संवाद करते हुए अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को लक्ष्य में परिवर्तित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। आई.टी.एस. मोहन नगर का यह आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, प्रेरणा और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक, संस्थान के संकाय सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


