कामयाबी: ‘इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस’ ने अवार्ड सेरेमनी में ललित अरोड़ा व उनकी पत्नी को किया सम्मानित

  • जयपुर में आयोजित किया गया समारोह, कपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई

गाजियाबाद। बिजनेस एक्सपर्ट एवं वरिष्ठ समाजसेवी ललित अरोड़ा ने कामयाबी की एक और लंबी छलांग लगाई है। या यह कह सकते हैं कि बिजनेस को लेकर उनकी दूरदर्शिता व सफलता का परिणाम है कि देश की प्रतिष्ठित ‘इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस’ ने उन्हें दो सम्मानित पुरस्कारों से नवाजा है। कंपनी द्वारा जयपुर में आयोजित किए गए भव्य समारोह में ललित अरोड़ा व उनकी धर्मपत्नी वंदना अरोड़ा को ट्राफी प्रदान की गई। ट्राफी लेने के बाद उन्होंने कहा कि ये सफलता सिर्फ मेरे अकेले की नहीं है बल्कि कंपनी वरिष्ठ अधिकारियों स्नेह और अपने सहकर्मियों के सहयोग का परिणाम है। ललित अरोड़ा ने हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक पल हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत रहा। पूरे जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है जब हमें एक ही दिन में दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों —-से नवाजा गया, लेकिन यह कामयाबी हमारे लिए और भी ज्यादा खास और अनमोल तब बन गई, जब स्टेज पर मैं (ललित अरोड़ा) और मेरी पत्नी (वंदना अरोड़ा) दोनों एक साथ इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए खड़े हुए। हम दोनों को एक साथ मंच पर बुलाया जाना और दोनों के हाथों में चमकती हुई ट्रॉफी होना, हमारे लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण रहा।
बता दें कि जयपुर में ‘इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस’ की तरफ से आयोजित इस भव्य और बेहद शानदार अवॉर्ड्स नाइट में दोनों को यह सम्मान दिया गया। ललित अरोड़ा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर हमारे मार्गदर्शक—नेशनल हेड सौम्य प्रकाश मिश्रा, नॉर्थ हेड पवन शर्मा एवं –पंकज मिश्रा वहां मौजूद रहे। सौम्या मिश्रा,पवन शर्मा और पंकज मिश्रा का अटूट सहयोग और निरंतर सपोर्ट उनकी पूरी टीम के साथ रहा है और उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस रात को और भी यादगार बना दिया।
ललित अरोड़ा बताते हैं कि खुशी तब और दोगुनी हो गई जब हमारी जान से प्यारी टीम के स्तंभ विपिन वर्मा भी इस शानदार समारोह में हमारे साथ मौजूद थे, उन्हें भी वहां अवॉर्ड मिला और वे गर्व से मंच पर गए। हमारे साथी सुलभ माहेश्वरी का भी अवॉर्ड में नाम था, लेकिन वे किसी कारणवश वहां नहीं जा पाए, पर उनका योगदान हमारे लिए बेहद मायने रखता है। यह सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम की एकजुट मेहनत व अटूट भरोसे की जीत है। जयपुर की यह शानदार रात और यह दोनों चमकती हुई ट्रॉफियां हमें जिंदगी भर याद रहेंगी। ‘इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस’ टीम और हमारे सभी सीनियर्स का उन्होंने सहृदय से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *