सीएमओ गाजियाबाद ने परखा स्वास्थ्य सेवाओं को, एक डाक्टर का वेतन रोकने के निर्देश

गाजियाबाद। डिस्ट्रिक चीफ मेडिकल आफिसर सचिन चन्द्र वैश्य ने गाजियाबाद के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों को दो दिनों तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को बारीकी से परखा। मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने व्यवस्थाओं दुरुस्त पाया। यहां ओटी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डाक्टर भारत भूषण ने सीएमओ को विस्तार से स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएमओ ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। सीएमओ सफाई व्यवस्था से भी संतुृष्ट दिखाई दिए। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर डिडौली में सीएचओ विवेक यादव अनुपस्थित मिले, जिसके चलते उनकस ण्क उिप कस चेतप काटने का निर्देश दिया गया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काकड़ा में समस्त स्टाफ निरीक्षण के दौरान मिला, हालांकि फार्मासिस्ट अवकाश पर थे। पीने के पानी के लिए आरओ खराब मिला जिसे जल्द ठीक कराने को निर्देशित किया गया। 50 शैया संयुक्त चिकित्सालय डूंडाहेड़ा, जिला संयुक्त चिकित्सालय गाजियाबाद, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भोवापुर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोरटी का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर लैब टैक्नीशियन व फार्मासिस्ट पद रिक्त चलने की बात सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *