पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कविनगर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित

गाजियाबाद। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कवि नगर नगर क्षेत्र गाजियाबाद में भारत विकास परिषद संवाद शाखा गाजियाबाद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, विशिष्ट अतिथि शंभू दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र ममता भारतीय, लोहा मंडी व्यापार संगठन के अध्यक्ष अतुल जैन, नरेंद्र कुमार बिल्लू अध्यक्ष सेल्फ फाइनेंस स्कूल संगठन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पुनीत गुप्ता , सचिव धीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अखिल गर्ग, उपाध्यक्ष महिला सहभागिता रितु अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम राष्ट्रीय गान के साथ पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की। 21 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी गाजियाबाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव ने स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मेधावी पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती ज्योत्सना गोस्वामी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नंनकागढ़ी रजापुर, श्रीमती संगीता बहुखंडी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय झंडापुर, रिशिपाल प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय रजापुर नगर क्षेत्र, राकेश कुमार सहायक अध्यापक तलेहटा की मढैया भोजपुर, श्रीमती रीना धतरवाल सहायक अध्यापिका तिबड़ा-2 भोजपुर, श्रीमती निर्देश बाला सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय यासीनगढ़ी रजापुर, दीपक तायल सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर रजापुर, श्रीमती ममता त्यागी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय जलालपुर डिंढर मुरादनगर, संजय कुमार सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय सिखेड़ा हजारी मुरादनगर, विकास कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गड़ीसबलू लोनी, श्रीमती नीतू सिंह प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय चिरोड़ी नंबर दो लोनी, राजकुमार प्रधानाध्यापक पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कवि नगर, विजय कुमार सहायक अध्यापक, श्रीमती गीता गोयल शिक्षामित्र, श्रीमती आशु चौधरी सहायक अध्यापिका, श्रीमती दीपा शर्मा सहायक अध्यापिका पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कवि नगर, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा एआरपी नगर क्षेत्र, श्रीमती वंदना प्राथमिक विद्यालय डासना रजापुर व बृजभूषण को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सिंपल चौधरी समन्वयक प्रशिक्षण, डॉ. पूजा गुप्ता, इंदु वार्ष्णेय, कुलदीप अग्रवाल, पुनीत जैन, विवेक अग्रवाल, विकास बिंदल, सुधीर गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, रुद्राक्ष गुप्ता, अभय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती पूनम शर्मा एसआरजी गाजियाबाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *