केआईईटी विवि में एनसीसी द्वारा नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  • कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था
  • 35 यूपी बटालियन एनसीसी, मोदीनगर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया कार्यक्रम

गाजियाबाद: काईट मानद विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में एनसीसी द्वारा नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम 35 यूपी बटालियन एनसीसी, मोदीनगर के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागराज रामराव, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. मनोज गोयल, निदेशक (अकादमिक) डॉ. आदेश पांडेय एवं डीन छात्र कल्याण डॉ. अनुराग गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन छात्र कल्याण डॉ. प्रतिभा कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हस्तनिर्मित पोस्टर एवं पेंटिंग्स तैयार कीं। इन रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सभी एन०सी०सी कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा निर्धारित प्रतिज्ञा प्रमाण-पत्र पूरे किए। इसके साथ ही, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की पहल एवं दिशा-निदेर्शों के अनुरूप नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक जागरूकता वीडियो भी तैयार किया गया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन एनसीसी एएनओ डॉ. कपिल शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेट्स को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने अपनी रचनात्मकता, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत किया तथा युवाओं को स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *