आई.टी.एस. में द्वि-दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय आई.टी. फेस्ट कोड क्राफ्ट चैलेंज–2026 का भव्य समापन

गाजियाबाद: आई.टी.एस., मोहन नगर में आयोजित द्वि-दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय आई.टी. फेस्ट कोड क्राफ्ट चैलेंज–2026 का भव्य समापन हुआ। इस तकनीकी महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों को एक ऐसा सार्थक मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपनी तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता, प्रोग्रामिंग कौशल, समस्या-समाधान क्षमता एवं टीम भावना का प्रदर्शन कर सकें तथा विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं विचारों का आदान-प्रदान कर सकें। दो दिनों तक चले इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अरुण कुमार, Co-Founder & CTIO, Loqal AI, आई.टी.एस. मोहन नगर के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा धर, आयोजन समिति के सदस्य प्रो. स्मिता कंसल, प्रो. वरुण अरोरा, प्रो. अभय कुमार रॉय एवं प्रो. कुलदीप पाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, संकाय सदस्य एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आई.टी.एस. समूह के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने संबोधन में विभिन्न राज्यों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लगभग 50 संस्थानों के विद्यार्थियों के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आई.टी.एस. समूह ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने, संवाद करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार, Co-Founder & CTIO, Loqal AI* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी आयोजनों से विद्यार्थियों को अपने प्रोग्रामिंग एवं तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी परिदृश्य में प्रोग्रामिंग ज्ञान के साथ-साथ टीमवर्क, प्रभावी संवाद, तार्किक चिंतन एवं समस्या-समाधान की क्षमता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा धर ने कहा कि वर्तमान समय में आई.टी. क्षेत्र तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, शोध की प्रवृत्ति, तकनीकी दक्षता एवं समस्या-समाधान क्षमता को विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “कोड क्राफ्ट चैलेंज” जैसे आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं पर कार्य करने तथा अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित करते हैं।
आई.टी. विभाग के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी कौशल, संवाद क्षमता तथा आयोजन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों एवं तकनीकी गतिविधियों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रोग्रामिंग दक्षता, तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच एवं समस्या-समाधान कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया तथा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता के तकनीकी चरणों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में निम्न विशेषज्ञ शामिल रहे: मनोज कुमार — Associate Director of Software Development, Worldpay India Pvt. Ltd., Bangalore
अंकुर जैन — Founder, TechSupper
दोनों विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के तकनीकी प्रदर्शन, समस्या-समाधान दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं समाधान की गुणवत्ता का निर्धारित मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया।
इस अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में लगभग 50 व्यावसायिक एवं इंजीनियरिंग संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए विद्यार्थियों की सहभागिता ने इस आयोजन को व्यापक एवं विविधतापूर्ण स्वरूप प्रदान किया।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरस्कार विजेता अमित एवं नीतू NITRA, Sanjay Nagar, Ghaziabad
द्वितीय पुरस्कार विजेता दर्शित एवं अनुपम Institute of Technology and Science, UG Campus, Mohan Nagar
तृतीय पुरस्कार विजेता कार्तिक एवं प्रिंस Institute of Technology and Science, Mohan Nagar
आई.टी.एस. समूह के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, मुख्य अतिथि अरुण कुमार, Co-Founder & CTIO, Loqal AI, आई.टी.एस. गाजियाबाद के आई.टी. विभाग के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने सभीप्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।
समापन समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, संकाय सदस्य, आयोजन समिति के सदस्य एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कोड क्राफ्ट चैलेंज–2026 ने विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक कौशल में परिवर्तित करने, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना के साथ कार्य करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के तकनीकी एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *