सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

गाजियाबाद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाधान शक्ति सामाजिक संस्था एवं जिला वॉलीबॉल संघ गाजियाबाद के तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, अंबेडकर रोड, गाजियाबाद में वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल मेंदी वाले ने आयीं सभी टीमों व अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। प्रतियोगिता का कुशल संचालन विनोद पांडेय ने किया। देर रात तक कार्यक्रम चला।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व महानगर महामंत्री एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने कहा कि इस प्रकार के खेल एवं सामाजिक आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। पूर्व खिलाड़ियों, कोच एवं खेल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आईटीबीपी कोच सुखविंदर सोलंकी, इंडियन रेलवे के अनुवीर सिंह, मोहन, मेकिंग, अलाउद्दीन, सीडीए के महक सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस के रविंद्र सिंह, योगराज सिंह, कोच सारविंदर सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस के विजय कुमार, रेफरी लोकेश कुमार, कोच राजकुमार यादव, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष संदीप नागर, फायर सर्विस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़े मनोज कुमार सहित खेल जगत की अन्य प्रतिभाएं शामिल रहीं।
आयोजकों ने कहा कि खिलाड़ियों एवं खेल जगत से जुड़े अनुभवी व्यक्तियों का सम्मान करना नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी, समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के सदस्य, खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद श्याम शर्मा, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, डी एन कौल, सुमन सती, निशा चौहान, अनिता राणा, आशा पावर, भूषण लाल टिंगलू, जगदीश सती, योग राज शर्मा, महावीर सिंह रावत, अनिल फोतेदार, शिव कुमार शर्मा, प्रतीक माथुर, दिनेश माथुर, देवेंद्र चौहान, आर के गुप्ता, धर्मेंद्र ,दीपक शर्मा, वरुण रावत , अरविंद राणा, संजीव कुमार वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *