सेवा संकल्प अभियान के तहत कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित

  • विकसित भारत एवं स्वच्छ पर्यावरण पर विद्यार्थियों ने उकेरी अपनी रचनात्मक सोच

गाजियाबाद। ”सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जनपद के विकास खंड एवं तहसील स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ एवं पूर्व महापौर आशु वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं पूर्व महापौर द्वारा प्रदर्शनी में प्रदर्शित विजेता प्रतिभागियों की कलाकृतियों का अवलोकन किया गया तथा विद्यार्थियों से संवाद भी किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों से उनकी कलाकृतियों के विषय, उनकी रचनात्मक सोच एवं चित्रों के माध्यम से दिए गए संदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत, स्वच्छ पर्यावरण तथा अन्य सामाजिक एवं जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी कला एवं कल्पनाशीलता को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, विकास, सामाजिक जागरूकता एवं विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से चयनित विजेता प्रतिभागियों की कलाकृतियों ने प्रदर्शनी में आने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *