- शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने आदेशों को पालन सुनिश्चित करने को कहा
गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने जनपद के समस्त शासकीय एवं गैर-शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में फुल ड्रेस कोड लागू करने तथा डेंगू से बचाव के दृष्टिगत डेंगू गृह कार्य रिपोर्ट तैयार कराए जाने के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र एवं चिकित्सा अनुभाग-5 द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश के क्रम में निर्देशित किया गया है कि वेक्टर जनित रोगों, विशेष रूप से डेंगू से बचाव के लिए जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित फुल ड्रेस कोड का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के लिए डेंगू गृह कार्य रिपोर्ट से संबंधित आवश्यक कार्रवाई अपने स्तर से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेश के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक कार्रवाई कराई जाए तथा डेंगू से बचाव के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भी जागरूक किया जाए।

