गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद में बी.डी.एस. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज की पूर्व छात्रा डॉ. इरम अहसान, साइंटिस्ट-सी, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा एक एलुमनाई लेक्चर प्रस्तुत किया गया जिसका विषय रिसर्च फंडिंग आॅपोर्चुनिटी इन ओरल हेल्थ इन इंडिया था। इस लेक्चर में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। लेक्चर के दौरान डॉ. इरम ने भारत में ओरल हेल्थ के क्षेत्र मे उपलब्ध विभिन्न अनुसंधान वित्तपोषण एवं शोध अनुदान के अवसरों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने शोध परियोजनाओं के लिए अनुदान प्राप्त करने के विभिन्न माध्यमों पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने तथा मुख स्वास्थ्य अनुसंधान को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना वैज्ञानिक ज्ञान के विस्तार के साथ-साथ देश में बेहतर दंत एवं मुख स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने छात्रों से बातचीत के दौरान उनके सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिये, जिससे छात्रों को मार्गदर्शन एवं आत्मविश्वास प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्ट-प्रिंसिपल डॉ देवी चरण शेट्टी, डीन्स के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी. भी उपस्थित रहे।

