गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, महानगर गाजियाबाद द्वारा लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘सबसे ऊँचे सरदार’ संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर महानगर भाजपा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की।
बैठक में ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राहुल गिरि गोस्वामी ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए संगोष्ठी की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक है। राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।
बैठक में महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष विकास चौधरी, विशेष नागर, हरीश कसाना सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान ‘सबसे ऊँचे सरदार’ संगोष्ठी को सफल बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।बैठक में संगोष्ठी को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और कार्यक्रम के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर भी जोर दिया गया।

