- पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, बहनों में दिखा उत्साह और उमंग
गाजियाबाद। गाजियाबाद महानगर भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती सिद्धि प्रधान अग्रवाल के प्रथम आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं एवं बहनों द्वारा ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उत्साह से भरी महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सिद्धि प्रधान अग्रवाल का स्वागत किया और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सिद्धि प्रधान अग्रवाल को शुभकामना देते हुए उनके आगामी कार्यकाल की कार्यक्रम रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए सभी बहनों से आह्वान किया कि महिला मोर्चा के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए सिद्धि प्रधान अग्रवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा पूर्व जिला एवं महानगर टीम की महिला कार्यकतार्ओं का परिचय हुआ। परिचय के दौरान सभी बहनों ने भाजपा एवं संगठन के प्रति अपने अनुभव, दायित्व एवं कार्यशैली को साझा किया।
भाजपा मंत्री श्रीमती प्रीति चंद्रा राय ने सिद्धि प्रधान अग्रवाल के राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन तथा उनकी कार्यशैली से उपस्थित कार्यकतार्ओं को विस्तार से अवगत कराया। वहीं महानगर मंत्री अनीता शर्मा ने महिला मोर्चा अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में श्रीमती निशि एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कादंबरी कौशिक के साथ मिलकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कविता सिरोही, क्षेत्रीय मंत्री राज जैन, पार्षद श्रीमती पूनम सिंह, पार्षद श्रीमती रेखा गोस्वामी, सुमन सती, कल्पना गर्ग, निधि बंसल, आशा सक्सेना, पूनम बंसल, प्रमिला चौधरी, पूनम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
सिद्धि प्रधान अग्रवाल के प्रथम आगमन पर हुए इस भव्य स्वागत से महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम ने महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कविता सिरोही, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राज जैन, प्रीति चंद्र राय, श्रीमती अनीता शर्मा, कादंबरी कौशिक, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य पार्षद पूनम सिंह, पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद सुलेखा, पार्षद शिल्पा चौधरी आदि मौजूद रहीं।





