आई.टी.एस. कॉलेज में दिवाली मेले की धूम

  • विद्यार्थियों की रचनात्मकता, स्वाद और उत्सव का शानदार संगम

मुरादनगर: आई.टी.एस. कॉलेज, मुरादनगर में स्टूडेंट काउंसिल द्वारा दिवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन वाइस चेयरमैन आई.टी.एस. – दी एजुकेशन ग्रुप अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मेले का उद्देश्य दिवाली के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, उद्यमशीलता, टीम भावना एवं सांस्कृतिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
दिवाली मेले में फिजियोथेरेपी एंव फार्मेसी के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जिनमें चाट, भेलपुरी, सैंडविच, मोमोज, जूस इत्यादि जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने मेहंदी सजावटी वस्तुओं एवं मनोरंजक खेलों के स्टॉल भी लगायें। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, प्रबंधन क्षमता एवं उद्यमशीलता का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया। मेले का विशेष आकर्षण भागीरथ स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा लगाया गया स्टॉल रहा। इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं आकर्षक सजावटी उत्पादों का प्रदर्शन किया।
आई.टी.एस कालेज विद्यार्थियो को पढाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समय-समय पर ऐसे अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम का समापन डीजे पार्टी के साथ हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत और नृत्य के माध्यम से उत्सव की खुशियों को दोगुना कर दिया। इस सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों ने वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *