- स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बाबूगढ़ में होगी प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा : के सी त्यागी
- प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर हुई बैठक


गाजियाबाद। किसानों के मसीहा कहलाए जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 23 दिसंबर को जयंती के मौके पर हापुड़ के नूरपुर की मढैया में उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे। पूर्व सांसद के सी त्यागी ने बताया कि आगामी 23 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बाबूगढ़ क्षेत्र में एक बड़ी रैली कर देश के किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया जाएगा । 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले स्व. चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर की मढैया में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे उसके बाद आभार सभा को सम्बोधित करेंगे । 23 दिसम्बर के प्रधानमंत्री को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की रुपरेखा बनाने के लिए दिल्ली से रालोद नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल व भाजपा के विधायक हरेन्द्र तेवतिया व हापुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष ने नूरपुर की मढैया में स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। रालोद प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद के सी त्यागी, पूर्व मन्त्री अशोक यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमर जीत सिंह बिड्डी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वीर सिंह एडवोकेट, गाजियाबाद जिÞलाध्यक्ष राम पाल सिंह, रणबीर दहिया, बिजेंद्र दिवान, सुरेन्द्र त्यागी, रविनदर प्रधान , सत्येन्द्र फौजी, बिजेंद्र किलहौड़ा , रवि चिकारा तथा भाजपा विधायक हरेन्द्र तेवतिया, भाजपा जिÞलाध्यक्ष कविता, सुमेर सिंह, कृपाल सिंह, मनोज त्यागी आदि उपस्थित रहे ।

