गाजिÞयाबाद। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर ही देश व समाज की सेवा सफल होगी। यह बात यहाँ महानगर भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी को खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर कही व सभी को शुभकामनाएँ दी एवं गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही देश व समाज की उन्नति की जा सकती है। इस अवसर पर सरदार एस पी सिंह ने भूपेन्द्र चौधरी व गगन सिंह अरोड़ा ने महानगर अध्यक्ष को सरोपा व साहेबे कमाल गुरु गोविंद सिंह पुस्तक भेंट की। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक संजीव शर्मा व अल्पसंख्यक आयोग उ॰प्र ॰ के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। महामंत्री गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान व वेदप्रकाश, युवा नेता गगन सिंह अरोड़ा, करन शर्मा, तरुण शर्मा, वरुण नागर, अंगद सिंह तथा अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

