पूर्व विधायक के आवास पर मनाई डा.बीआर अंबेडकर जयंती

  • गाजियाबाद से अपने पैतृक आवास पर आए समाजसेवी गौरव बंसल ने भी किए श्रद्धासुमन अर्पित

जहांगीराबाद। मंगलवार 14 अप्रैल को संविधान निमार्ता बाबा साहब अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक और सपा नेता होशियार सिंह के आवास पर सपा कार्यकतार्ओं और गाजियाबाद से आये समाजसेवी गौरव बंसल ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इसी अवसर पर पूर्व विधायक होशियार सिंह को भी गौरव बंसल ने फूल माला पहनाकर उनके जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सभी सपा कार्यकतार्ओं ने शोषित और वंचित वर्गों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि सपा के पीडीए से सत्ता में बैठे लोगों की नींद उड़ गई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता शोषित और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा रहेगा।
गाजियाबाद से अपने पैतृक आवास पर आए समाजसेवी गौरव बंसल ने बताया कि 14 अप्रैल को उन्हें पूर्व विधायक होशियार सिंह के जन्मदिन और उनके आवास पर बाबा साहब की जयंती मनाये जाने की जानकारी मिली। पहले उन्होंने मंगलवार को नगर के पुख्ता बाजार स्थित छतरी वाला कुआं पर विराजमान हनुमानजी को विधि विधान से चोला चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने दिन की शुरूआत की। इसके बाद वह पूर्व विधायक होशियार सिंह के आवास पर चले गए जहाँ उन्होंने पहले बाबा साहब की जयंती में भाग लिया औए उसके बाद उन्होंने होशियार सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *