डॉ.भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान हेतु आजीवन कार्य किया: सीडीओ

  • विकास भवन में मनाई गई डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती
  • समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित एक मजबूत राष्ट्र की डॉ.भीमराव अंबेडकर ने नींव रखी: गोपाल

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल के द्वारा विकास भवन सभागार में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकरकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर सीडीओ अभिनव गोपाल ने कहा कि
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति अद्वितीय समर्पण का प्रतीक है। अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं उच्च शिक्षा के माध्यम से न केवल स्वयं को स्थापित किया, बल्कि समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान हेतु आजीवन कार्य किया। भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में उन्होंने समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी बाबा साहेब के विचारों एवं उनके द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए गए। डॉ. अंबेडकर के आदर्श हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने हेतु सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे समावेशी एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *