
गाजियाबाद। कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। स्कूल स्टाफ व विद्यालय के बच्चों ने बहुत सी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। सबसे पहले बच्चों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए आह्वान किया। बच्चों को बताया गया कि शिक्षा वो शेरनी है जो इसका दूध पीएगा वो दहाड़ेगा। सभी बच्चों को शिक्षित होने की प्रतिज्ञा दिलाई गई उसी के साथ-साथ बाबासाहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित किए उसके बाद सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मनोरमा, उपेक्षा, संत, गीता, रिचा सिंह, अंजू , प्रमोद, राजीव शर्मा, ज्योति, मीनू व इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

