गाजियाबाद। सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुए परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं में अनुष्का रावत ने 99.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। 19 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अवि सिंहल, अंजलि गोगिया, श्रेयस साहा, धैर्य गर्ग, सारा योगेश सिंह, सात्विक सक्सेना, यथार्थ नौतियाल, तविशी गुप्ता, अक्षित गोयल, पावनी सिंघल, ध्वनि गर्ग, समायारा सैफी, सौरीश निगम, अक्षज दीक्षित, अविनाश सिंह, वैष्णवी यादव, सार्थक गर्ग और अथर्व शर्मा के नाम उल्लेखनीय हैं। 43 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
92 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कुल 66 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट श्रेणी में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
विषयवार उपलब्धियों में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि अनेक विद्यार्थियों ने जर्मन, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और यह परिणाम उसी दिशा में एक प्रेरणास्पद उपलब्धि है।
वाइस चेयरमैन नमन जैन ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के निरंतर प्रयासों को दिया।
विद्यालय प्रबंधक एवं डायरेक्टर एड्मिनिसट्रेशन प्रणव जैन ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
प्रधानाचार्या डॉ. गीता जोशी ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।




















