मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में विशेष कर मतदाता सूची की शुद्धता पर दिया विशेष जोर

गाजियाबाद, 18 अप्रैल 2026- मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2026 में किये गये कार्यों की विधानसभावार और चरणवार (गणना एवं दावे / आपत्ति) के सम्बन्ध में जनपद गाजियाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़,उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट, दीपक सिंघनवाल ई.आर.ओ., राजेन्द्र कुमार ई.आर.ओ.,अरूण दीक्षित ई.आर.ओ., अजीत कुमार ई.आर.ओ.एवं अन्य निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा वी. आर.सी. के साथ समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक प्रारम्भ करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद गाजियाबाद में विशेष प्रगाढ कार्यक्रम के सकुशल सम्पादन हेतु समस्त अधिकारीगण को बधाई दी गयी एवं अवगत कराया कि एस.आई.आर. के दौरान जनपद गाजियाबाद में सर्वाधिक संख्या में नए मतदाता पंजीकृत किये गये हैं। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि वर्तमान में मतदाता सूची के निरन्त पुरनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उक्त कार्य में समस्त ई.आर.ओ. को अपनी विधानसभा से सम्बन्धित समस्त बी.एल.ओ. के सम्बन्ध में जानकारी रहनी चाहिये कि कोई भी बी.एल.ओ. का पद रिक्त न हो तथा पद रिक्त होने की स्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमोदन से नए बी.एल.ओ. की नियुक्ति कर ली जाये, जिससे निर्वाचन सम्बन्धी कार्य प्रभावित न हो। निरन्तर पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले समस्त फार्मों को समयान्तर्गत निस्तारित करने हेतु समस्त ई.आर.ओ. को दैनिक रूप से प्राप्त फार्मों को सम्बन्धित बी.एल.ओ. को दैनिक रूप से assign करने एवं फार्म का निस्तारण निर्धारित समयावधि में अधिकतम 10 दिनों में करने हेतु निर्देशित किया गया। फार्म को assign करते समय फार्म पर अंकित पते से सम्बन्धित बूथ के बी.एल.ओ. के चयन का विशेष ध्यान रखा जाये।
उक्त के साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्राप्त फार्म में आवेदक का विवरण सही हो तथा पता एवं फोटो मानक के अनुरूप हो। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया कि विधानसभा निर्वाचन में बी.एल.ओ. को पर्चियों का वितरण करना होगा। पर्चियों के समयान्तर्गत मुद्रण हेतु समस्त बी.एल.ओ. को निर्देशित कर दें कि वह अपना बी.एल.ओ. रजिस्टर बना लें तथा उक्त रजिस्टर में समस्त मतदाताओं का विवरण मोबाइल नम्बर सहित दर्ज कर लें, जिससे पर्चियों के वितरण के समय उनसे सम्पर्क किया जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि मतदाता सूची के परीक्षण में संज्ञान में आया है कि कतिपय मतदेय स्थलों की मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाता विद्यमान हैं तथा मतदाताओं की आयु, नाम एवं पते में त्रुटियाँ हैं। उक्त के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी गाजियाबाद को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की मतदाता सूची में विद्यमान उक्त त्रुटियों को ठीक करने हेतु मतदाता सूची की टेबलटॉप एक्सरसाइज में त्रुटियाँ चिन्हित कर उन्हें फार्म-8 के माध्यम से ठीक करा लें, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके। उक्त के साथ ही 100+ आयुवर्ग के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान जनपद गाजियाबाद में overseas मतदाताओं हेतु प्राप्त फार्म 6ए के सम्बन्ध में अवगत कराया कि जनपद गाजियाबाद में overseas मतदाताओं संख्या में वृद्धि करने हेतु फार्म-6ए से सम्बन्धित जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये, जिससे अर्ह overseas नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकृत किया जा सके।
अन्त में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगणों को पुनः निर्देशित किया कि समस्त ई.आर.ओ. अपनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को एक बार पुनः जाँच लें तथा उसमें विद्यमान त्रुटियों को ठीक कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

