



गाजियाबाद 18/4/26 शनिवार को ऑल इंडिया पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष रणबीर प्रधान के नेतृत्व में जिले के प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी एवं मुख्यविकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग रखी है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराये जाये, यदि किसी कारण वश चुनाव समय पर कराना संभव नहीं है तो वर्तमान में कार्यरत प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाये ताकि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य एवं प्रशानिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे ।यदि सरकार प्रधानों के कार्यकाल को वित्तीय अधिकार के साथ प्रशासक नहीं बनाती है तो हम सभी लोग सरकार के काम काज का विरोध करेंगे , क्योंकि राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है , उपरोक्त प्रदेशों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है अत: हम सभी प्रधान चाहते है कि उत्तर प्रदेश सरकार भी वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए, किसानों के अंश संशोधन का भी समाधान किया जाए आज गांव का भोला भाला किसान तहसील के चक्कर काट रहा है लेखपाल सुनने को तैयार नहीं है जिससे जिले के कुछ किसानों को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है, जिलाधिकारी के तहसील दिवस में उपस्थित होने के कारण एडीएम अंजुमा को ज्ञापन दिया गया।इस अवसर पर जिले के प्रधान कृष्णदेव आर्य, मनोज कुमार प्रवीण कुमार, अरुण , महेश , सुनील , नूरजहां, रवि कुमार, जगमोहन, मधेश, रेखा आदि प्रधानगण मौजूद रहें।

