अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मधुबन बापू धाम बुनकर मार्ट कम एक्सपो सेंटर में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास

  • “योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की जीवन पद्धति है

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुसार योग को जन-जन तक पहुंचाने, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही मधुबन बापूधाम योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन बुनकर मार्ट कम एक्सपो सेंटर, मधुबन बापू धाम में सामूहिक योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल के नेतृत्व मे किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में संचालित करते हुए अधिकाधिक लोगों को योग से जोड़ने, नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किए जाने पर विशेष बल दिया गया है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी अभ्यास कराए गए तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कामिनी चौहान रतन, प्रमुख सचिव, राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है तथा स्वस्थ, तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण हेतु नियमित योगाभ्यास अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *