विश्व योग दिवस पर दीप पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीप पब्लिक स्कूल नबीपुर पाइपलाइन रोड पर स्कूल संचालिका वंदना चौधरी के नेतृत्व में स्कूल के बच्चे स्टाफ एवं क्षेत्र के विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रसिद्ध योगाचार्य सुदर्शन केपी सिंह, योग शिष्या वाणी आदि द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख आजाद सिंह एवं संचालन एडवोकेट बी सी बंसल द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने योगासन व प्राणायाम में भाग लिया। विशेष रूप से बबली कसाना पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मनोज प्रधान सुल्तानपुर, अमृतलाल व्यापार मंडल अध्यक्ष, अजय पटेल, सिक्योरिटी सैनिक परिवार उपाध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह, किसान यूनियन अध्यक्ष दक्ष नागर, विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेख भैया, उपाध्यक्ष शिवराज त्यागी, सीताराम शर्मा, विनय खारी, प्रवीण त्यागी, राहुल चौधरी, देवेंद्र चौधरी नबीपुर, संदीप चौधरी भिक्कनपुर, बृजपाल कसाना सिरोरा, एडवोकेट उधम सिंह एवं राकेश चौधरी द्वारा योगाचार्य एवं योगिक क्रियाएं प्रदर्शित करने वाले प्रतिभागी बच्चों को दीप पब्लिक स्कूल की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन की ओर से की गई। दीप पब्लिक स्कूल की संचालिका वंदना चौधरी ने सभी आगंतुकों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *