


गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक रक्तदान शिविर 2026 का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्ण तरीके से भाग लिया। शिविर का उद्घाटन सलाहकार प्रोफेसर अमिता देव द्वारा रोटरी क्लब आॅफ गाजिÞयाबाद नॉर्थ एवं गाजिÞयाबाद विकास के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
लगभग 600 पंजीकृतदाताओं में से 478 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। एकेजीईसी के निदेशक न ेभी रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया और छात्रों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर का संचालन उचित चिकित्सीय देखरेख में सुचारु रूप से किया गया जिसमें प्रशासन, संकाय एवं छात्र स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह पहल संस्थान की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सेवा के प्रतिप्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सलाहकार, निदेशक, डीन छात्र कल्याण, डीन प्रशासन, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र स्वयंसेवकों के प्रति उनके निरंतर सहयोग एवं उत्कृष्ट समन्वय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया जिनके कारण इस आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन संभव हो सका।

