बीएसए ओ.पी. यादव ने किया जनपद एवं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

गाजियाबाद। जनपद एवं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका टेनिक्वाइट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन भागीरथ पब्लिक स्कूल, संजय नगर में किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव द्वारा दीप प्रज्जवलन, माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद उमेश नागर, टेनिक्वाइट संगठन गाजियाबाद के अध्यक्ष अनादि शुक्ल, महासचिव आचार्य यश पाराशर, टेनिक्वाइट संगठन के प्रदेश महासचिव सिकंदर विलियम, जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *