आई.टी.एस. मोहन नगर में “Gen AI for Business Training Program” के अंतर्गत प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन

गाजियाबाद; आई.टी.एस. यूजी कैंपस, गाजियाबाद में बीसीए (डेटा साइंस) एवं बीसीए (साइबर सिक्योरिटी) के छात्रों को “Gen AI for Business Training Program” को पूरा करने पर प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अर्न्स्ट एंड यंग एसोसिएट्स एलएलपी (EY) द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैंपस के सभागार में पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, यूजी कैंपस की प्राचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. विदुषी सिंह एवं बीबीए विभागाध्यक्ष प्रो. आदिल खान सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले छात्रों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वर्तमान एवं भविष्य में उपयोगिता तथा इसके बढ़ते योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को आई.टी. क्षेत्र में उभरते हुए नवीन आयामों पर चर्चा करते हुए उनके प्रति सजग रहने तथा स्वयं को उनके अनुरूप निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को व्यवसायिक परिवेश में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Gen AI) के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराया गया । जेनरेटिव ए आई उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणालियों (जैसे ChatGPT, इमेज जेनरेटर एवं कोड असिस्टेंट) पर आधारित है, जो टेक्स्ट, चित्र, कोड और डेटा इनसाइट्स जैसे कंटेंट का निर्माण कर सकती हैं। वर्तमान में इसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में कार्यों के स्वचालन, बेहतर निर्णय-निर्माण और उत्पादकता बढ़ाने के लिए व्यापक रूप से किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझाना था कि जेनरेटिव एआई किस प्रकार आधुनिक व्यवसायों को रूपांतरित कर रहा है । साथ ही, उन्हें मार्केटिंग, वित्त, साइबर सिक्योरिटी एवं एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराया गया तथा विभिन्न एआई टूल्स और प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) अनुभव प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में 235 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर आई.टी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, यू.जी. कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) नैन्सी शर्मा, यू.जी. कैंपस की एकेडमिक डीन डॉ. विदुषी सिंह, बीबीए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आदिल खान, कार्यक्रम समन्वयक, अभिभावक, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *