गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मुरादनगर में किसानों के मसीहा, भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना ने किया एवं कार्यक्रम आयोजक जिÞलाध्यक्ष तेजवीर डबाना, प्रदेश महामंत्री अमित आरकेजी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के संगठन राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के देशहित एवं ग्रामीण भारत के लिए किए गये कार्य जमींदारी उन्मूलन, पटवारी व्यवस्था में सुधार और ‘खेत से संसद तक’ किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई जैसे उनके कार्य आज भी हमारे लिए प्रेरणापुंज हैं। उनका स्पष्ट मानना था कि हिंदुस्तान की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन और अटूट ईमानदारी राजनीति में हमारे लिए सबसे बड़ा आदर्श है। राष्ट्रीय लोक दल परिवार का एक-एक सिपाही चौधरी साहब के विचारों, उनकी विरासत और किसानों के हक की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ संकल्पबद्ध है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा किसान, युवा और मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता प्रबुद्ध कुमार, राष्ट्रीय सचिव
तेजपाल चौधरी, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी,रामकृष्ण पटेल, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ नरेन्द्र खजूरी, सदस्य एससी/एसटी आयोग यूपी, रामपाल चौधरी जिÞलाध्यक्ष गाजिÞयाबाद, रेखा चौधरी महानगर अध्यक्ष, जयदीप सिंह जिला अध्यक्ष युवा रालोद, इन्द्रजीत सिंह टीटू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, रामभरोसे लाल मौर्य, प्रदेश सचिव, ओडी त्यागी प्रदेश सचिव, सुनील चौधरी सदस्य कार्यकारिणी यूपी, अजीत खंजरपुर प्रदेश महासचिव, कृष्णपाल डायरेक्टर, इन्द्राणी त्यागी क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सत्येन्द्र तोमर वरिष्ठ नेता, सुमन चौधरी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
एवं वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

