गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आई.टी.एस. कॉलेज में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संस्थान सदैव अपने फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों के साथ विभिन्न त्योहारों को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाता रहा है। इस अवसर पर वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों को दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं खुशियों के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य दीपावली के पावन पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाना तथा संस्थान के सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, समर्पण एवं एकजुटता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर सभी फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों को दीपावली के उपहार एवं मिठाइयां वितरित की गई। समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई। अंत में सभी फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों ने इस सफल आयोजन एवं संस्थान में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


