- लक्ष्मी पूजन, चटपटी चाट, गायन, खेल, डीजे और पुरस्कारों के बीच परिवार सहित जुटे सदस्य
- दीपावली का पर्व खुशियों, एकता और नई शुरूआत का प्रतीक है: अरुण गुप्ता
गाजियाबाद। महानगर टैक्स बार एसोसिएशन गाजियाबाद की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर ‘दिवाली मिलन 2026’ का भव्य आयोजन कविनगर स्थित मिलन बैंक्वेट में धूमधाम से संपन्न हुआ। खुशियों, आपसी मेल-जोल और नई शुरूआत के इस उत्सव में एसोसिएशन के सदस्य अपने परिवारों सहित सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत चटपटी चाट और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन किया गया। समय से पहुंचने वाले सदस्यों को ‘समय पालन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। समारोह में गायन, बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम और डीजे की धूम रही। परिवार के सदस्यों के बीच अनेक रोमांचक खेल प्रतियोगिताएँ करवाई गईं। मंच का संचालन एवं खेल प्रतियोगिताओं का संचालन सीए श्रुति सिंघल एवं सीए रुचि सचदेवा द्वारा किया गया। सदस्यों और उनके परिवारजनों को विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की व्यवस्था मनोरंजन समिति के चेयरमैन सरल सिंघल, सदस्य राहुल अरोड़ा और सागर शर्मा के नेतृत्व में की गई। आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महासचिव हरीश सचदेवा तथा समस्त कार्यकारिणी की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अ५ि. अरुण गुप्ता ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, एकता और नई शुरूआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजन हमें आपसी मेल-जोल बढ़ाने और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का अवसर देते हैं। अपने परिवारों सहित पधारकर सभी सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।” उन्होंने मनोरंजन समिति, समस्त कार्यकारिणी और सहयोग देने वाले सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
महासचिव सीए हरीश सचदेवा ने कहा कि दिवाली मिलन का उद्देश्य सभी सदस्यों को परिवार सहित एक मंच पर लाना है, ताकि आपसी संबंध और मजबूत हों। सदस्यों के उत्साह और सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। आगे भी एसोसिएशन इसी प्रकार सभी के हित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों, मनोरंजन समिति और कार्यकारिणी टीम का आभार व्यक्त किया। मीडिया जनसर्पक अधिकारी मनोज जोशी ने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

