हीटवेव को लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से 12.30 तक चलेंगे: ओपी यादव

गाजियाबाद। हीट वेव को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्वस्थ्य को लेकर स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि जनपद में अत्यधिक तापमान हीटवेव चलने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद में संचालित समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक छात्र-छात्राओं के लिए 27 अप्रैल से विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 12.30 तक का समय निर्धारित किया जाता है। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *