राज कुमार गोयल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, गढ़मुक्तेश्वर में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

गढ़मुक्तेश्वर: राज कुमार गोयल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, गढ़मुक्तेश्वर की प्रबंध समिति का चुनाव दिनांक 17 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव परिणामों के अनुसार पुनीत अग्रवाल को प्रबंध समिति का अध्यक्ष तथा दिनेश कुमार गोयल को सचिव निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रबंध समिति हेतु कुल 11 सदस्यों का चयन किया गया।
यह चुनाव प्रो. अनुज कुमार द्वारा प्रेक्षक तथा डॉ. राकेश गोयल द्वारा निर्वाचन अधिकारी के रूप में उनके निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन की सभी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि नई प्रबंध समिति संस्था के विकास, उन्नति एवं शैक्षिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *