गाजियाबाद। अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के बसाए जाने को चल रहा जीडीए का ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में 15.05.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यहां अमित त्यागी, विश्वजीत एवं सिद्धार्थ पुुत्रगण देवदत्त त्यागी, सोमदत्त त्यागी द्वारा खसरा संख्या-181 ग्राम-असालतनगर मुरादनगर गाजियाबाद में लगभग 23 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मिट्टी भराव करते हुए अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सड़क, बाउन्ड्रीवॉल, साईट आॅफिस आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कालोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

