गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप द्वारा नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर के विभिन्न वार्डो में जलापूर्ति हेतु पाइपलाइन विस्तार कार्य का शिलान्यास एवं वार्ड 26 में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या को समाप्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल एक पाइपलाइन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने का एक व्यापक संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर-घर जल का जो सपना देखा गया है, उसे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। उसी कड़ी में खोड़ा-मकनपुर क्षेत्र में यह पाइपलाइन विस्तार कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है। पहले जहां लोगों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी या टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था, अब सरकार की योजनाओं के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में पानी की कोई समस्या शेष नहीं रहेगी और हर नागरिक को नियमित एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड 26 में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के लोकार्पण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य केन्द्र स्थानीय लोगों को समय पर उपचार की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे छोटी-छोटी बीमारियों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुलभ, सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। यह प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र उसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर उसके जीवन को आसान और सुरक्षित बनाना हैकृचाहे वह स्वच्छ पेयजल हो या बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं। इस मौके पर नरेन्द्र कश्यप (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार उ0प्र0) ने कहा की माननीय केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में खोड़ा पेयजल आपूर्ति योजना (प्रथम चरण) के शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है। यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वर्षों से चली आ रही जल समस्या के समाधान के लिए यह पहल जनहित में मील का पत्थर साबित होगी। हमारा संकल्प है कि हर घर तक शुद्ध जल पहुंचे और जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले। क्षेत्र के विकास और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।
इस मौके पर रविन्द्र मंदार जिलाधिकारी गाजिÞयाबाद अरुण दीक्षित उप-जिलाधिकारी, डॉक्टर अमित विक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. राकेश गुप्ता, ज्ञायेन्द्र मिश्र, शैलेंद्र सिंह अधिशासी अधिकारी खोड़ा सहित नगरपालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

