आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बुज़ुर्ग दिवस

गाजियाबाद: आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज, गाजियाबाद के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बुज़ुर्ग दिवस मनाया गया। जिसका विषय दीर्घायु का युगः लंबे जीवन के लिए व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार था। यह दिन वरिष्ठ नागरिकों के बारे में पूरी दूनिया के लोगों मे अधिक जागरूकता और सहानुभूति बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बुज़ुर्ग मरीजों को निशुल्क डेन्चर वितरित किये गये, जिससे उनके मौखिक कार्य, आराम एवं आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में सहायता मिली। संस्थाना द्वारा बुज़ुर्गो के के लिए दंत स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र आयोजित किये गये, जिसमें सभी दंत चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर मरीजों को दंत स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में शिक्षित किया गया। मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न प्रोस्थोडॉन्टिक रिहैबिलिटेशन विधियों के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही वरिष्ट नागरिकों के लिए दंत चिकित्सा को अधिक सुलभ एवं किफायती बनाने के उद्देश्य से दंत उपचार पर 50 प्रतिशत विशेष छुट भी प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को समय पर दंत चिकित्सा प्राप्त करने तथा अपने मौखिक एवं समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, ई.पोस्टर प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता शामिल थी। संस्थान में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रचनात्मक रंगोली के माध्यम से भी कार्यक्रम की भावना को संुदर रूप से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ. देवी चरण शेट्टी, सभी डीन के साथ-साथ एच.ओ.डी., दंत चिकित्सक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहें। अंत में सभी विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *